उत्तराखंड(दुस्साहस): बदमाशों के हौसले बुलंद.. यहाँ दिन-दहाड़े नाबालिग किशोरी के अपहरण की कोशिश..

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून में बदमाशो के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं खबर के मुताबिक पुलिस प्रशासन में उस वक़्त हडकंप मच गया जब शिमला बाइपास रोड पर झीवरहेड़ी गांव में तीन-चार युवकों ने एक नाबालिग के अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित वाहन में बैठकर फरार हो गए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटना रात करीब आठ बजे की है। इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि झीवरहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी भतीजी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह चार्ट पेपर लेने के लिए भुड्डी जा रही थी। रास्ते मे खड़े तीन-चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में डालने लगे।
इतने में किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो कुछ और लोग भी मौके पर पहुंचे व बीच बचाव किया।मौके का फायदा उठाकर सभी घटनास्थल से फरार हो गए। स्वजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि महफूज व एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ अपहरण व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा कि आरोपित व किशोरी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं .



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं