उत्तराखंड द्रोणा रत्न सम्मान 2024 : सरताज आलम को पत्रकारिता के क्षेत्र में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

उत्तराखंड द्रोणा रत्न सम्मान 2024 का आयोजन रामनगर के रिवर हेरिटेज रिसोर्ट में एक भव्य और शानदार समारोह के रूप में हुआ, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में बिजनेस, खेल, कला, नृत्य, गायन, राजनीति, समाज, और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को उनकी बेहतरीन कार्यों के लिए सराहा गया। समारोह में उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से भी प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
समारोह में खासतौर पर “खबर सेवन लाइव” के वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम को उनके अद्वितीय योगदान के लिए “उत्तराखंड द्रोणा रत्न सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह और रूसी अभिनेत्री एलीना टुटेजा ने उन्हें मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर प्रदान किया।
इस अवसर पर सरताज आलम ने कहा, “यह सम्मान मुझे नहीं, बल्कि खबर सेवन के पाठकों और दर्शकों को जाता है। यह मेरे दर्शकों की पसंद और उनके समर्थन का परिणाम है, जिसने मुझे आगे बढ़ने और पत्रकारिता में उत्कृष्टता हासिल करने का हौसला दिया।”
समारोह में लगभग 70 प्रतिष्ठित शख्सियतों को विभिन्न कैटिगरी में सम्मानित किया गया। डिजिटल युग में “खबर सेवन” ने पत्रकारिता में तथ्यात्मक रूप से शानदार काम किया है और सरताज आलम ने दिन-रात, हर परिस्थिति में खबरों को लाइव प्रसारण के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया। उनके इस समर्पण ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..