

उत्तराखंड : टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि डीएम ने लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जीतराम को राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर निलम्बित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल की आख्यानुसार लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जीतराम द्वारा राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, मदिरापान कर कार्यालय में उपस्थित होने तथा अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित रहने तथा कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया गया है।
जिस पर एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, जीतराम को बार-बार पुनरावृत्ति किये जाने पर उ. राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर निलम्बित किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO