उत्तराखंड : DM ने राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इनको सौपी जांच..


उत्तराखंड : जिलाधिकारी ने पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो द्वारा मिलीभगत के चलते दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही दोनों पर लगे आरोपों की जांच एसडीम कोटद्वार को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक चौबटटाखाल में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत और लैंसडाउन में तैनात राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली पर उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरूद्व दाखिल खारिज करने का आरोप है।
जिसके बाद जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबित कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत को लैंसडाउन और राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को थलीसैंण तहसील से सबंद्ध किया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने उक्त दोनों के मामलों की जांच उपजिलाधिकारी कोटद्वार को सौंपी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त