Ad

उत्तराखंड : DM गर्ब्याल ने जारी किए छुट्टी के आदेश,कल बंद रहेंगे स्कूल..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2024 को समय प्रातः 10:00 बजे उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी के तहत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलट) जारी की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे और गम्भीर शीत लहर की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार धीरज सिंह गर्ब्याल ने आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 24 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी जनपद हरिद्वार कड़ाके की ठंड और शीत लहर चलने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा 12 तक के स्कूलों में 24 जनवरी का अवकाश घोषित किया ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *