

उत्तराखंड : मौसम विभाग की चेतवानी सच साबित हुई।
उत्त्तरकाशी जनपद अंतर्गत कामर के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 26 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गयी है।
महेंद्र सिंह कि 19 बकरियां तथा हुकम सिंह की दो बकरियां एवं नारायण सिंह की 5 बकरियों की मृत्यु होनी बताए गई है।
कल प्रातः वुधवार को राजस्व टीम तथा पशुपालन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना होगी।
उत्तराखंड में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। उत्तरकाशी में महेंद्र सिंह की 19 बकरियों, हुकम सिंह की दो और नारायण सिंह की पांच बकरियों की जंगल में बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, मैदानी इलाकों में आज भी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
उधर, मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..
हल्द्वानी में प्री-SIR मैपिंग में तेज़ी,, मतदाता ध्यान दें_चेक करें लिस्ट..
हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई