उत्तराखंड : हुड्डी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, मातम में बदली खुशियां..


उत्तराखंड : राज्य के चंपावत क्षेत्र से बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिसमें 2 बच्चों की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार बनबसा हुड्डी नदी में नहाते वक्त 2 बच्चों की डूब कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान वियोम चंद सोराड़ी (16) निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला (17 ) निवासी नियर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बनबसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह के समय नदी में नहाने चले गए थे। लगभग 8.45 बजे हादसा हुआ, दोनों बच्चे क्लास 9वीं पढ़ते थे। होली के दिन बनबसा क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जहां एक तरफ होली का जश्न है। वहीं, तीन हादसों के कारण गम का माहौल भी है। पहला हादसा होलिका दहन के दिन पौड़ी जिले में हुआ, जहां हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
एक हादसा कफकोट में हुआ, जहां करंट लगने से एक की मौत हो गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद