

उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के पन्तनगर स्थित तारबाड़ में करंट छोड़ने से टा कॉलोनी में पांच बंदरों की मौत हो गई जिसके बाद वन विभाग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारियों में जुट गया है मृत बंदरों की पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है. जिसके बाद वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
बंदरों की मौत से वन विभाग में हड़कंप:
बताते चले कि काशीपुर में बंदरों को जहर देकर मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित टा कॉलोनी में करंट लगने से पांच बंदरों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने मृत बंदरों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मृत बंदरों की पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है.जिसके बाद वन विभाग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारियों में जुट गया है.
आगे की कार्रवाई में जुटा वन महकमा
बता दें कि सबसे पहले स्थानीय लोगों ने तारबाड़ में मृत बंदरों को देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि बंदरों को दफनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत बंदरों को कब्जे में लिया. बीते देर शाम बंदरों की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. जिसके बाद विभाग दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े