Ad

उत्तराखंड : गुलदार के हमले में मासूम की मौत..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में गुलदार के हमलों में अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कई जगह इस हिंसक जानवर की वजह से दहशत का माहौल ग्रामीणों में बना हुआ है। अब इस वन्यजीव के अटैक में एक मासूम बच्चे की जान चली गई है।देहरादून के मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। परिजनों ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छीना लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

ADVERTISEMENTSAd

घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना रविवार करीब साढ़े आठ बजे की है। किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे की तरफ वन क्षेत्र में बड़ी वन गुर्जर बस्ती है। यहां पर गुर्जरों के करीब 10-12 डेरे हैं। रियासत रात को शौच के लिए अपने डेरे से बाहर आया था। इसी बीच गुलदार रियासत को उठाकर ले जाने लगा।बच्चों ने शोर मचाया तो डेरों में मौजूद लोग गुलदार की ओर दौड़े।

गुलदार बच्चे को ज्यादा दूर नहीं ले जा सकता था कि लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लिया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर कैंट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है।बच्चे की गर्दन पर बड़ा घाव है। बता दें कि शहर से सटे इलाकों में दो माह के भीतर यह गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। बीते माह जनवरी में राजपुर रोड स्थित सिंगली गांव में गुलदार उठाकर ले गया था। पुलिस की कांबिंग के बाद बच्चे का शव तो बरामद हो गया था लेकिन गुलदार अभी तक वन विभाग की टीम की के पकड़ से बाहर से है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *