Ad

उत्तराखंड : खतरनाक रॉटविलर ने महिला को किया लहूलुहान, 200 टांके लगाने पड़े..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रॉटविलर नस्ल के खतरनाक कुत्तों ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। मामला देहरादून का है,यहां राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली कौशल्या देवी को रविवार सुबह करीब चार बजे मंदिर जाते वक्त पड़ोसी के रॉटविलर के दो कुत्तों ने काट लिया। उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कौशल्या देवी के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रॉटविलर नस्ल को पालना प्रतिबंधित है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कौशल्या देवी के बेटे उमंग निर्वाल ने बताया कि उनकी माता रोजाना पास के अर्द्धनादेश्वर मंदिर में जाती हैं। रविवार को भी वह सुबह चार बजे घर से निकली थीं। पास में ही मोहम्मद जैद का घर है। जैद ने रॉटविलर नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। जैसे ही उनकी माता जैद के घर के सामने से गुजरीं तभी कुत्तों ने दीवार फांदकर उन पर हमला कर दिया। दोनों कुत्तों ने उनकी माता को बुरी तरह से काट लिया। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों के चंगुल से कौशल्या देवी को बचाया। आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक को आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया।

कौशल्या देवी को लहूलुहान हालत में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कौशल्या देवी ने बताया कि ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं। पूर्व में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सिर, हाथ और पैर पर आए 200 टांके, हाथ की दो हड्डियां टूटीं
उमंग ने बताया कि उनकी माता के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही है। जबकि, कान का ऑपरेशन रविवार को ही कर दिया गया।

कटखना रॉटविलर कई लोगों को कर चुका है घायल
एसएसपी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब जैद के इन रॉटविलर ने किसी पर हमला किया हो, इससे पहले भी ये कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जैद से कई बार की, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। ऐसे में अब जैद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *