उत्तराखंड : CS राधा रतूड़ी को मिलेगा एक्सटेंशन_या इनको मिलेगी मुख्य सचिव की कुर्सी..?

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का अगला मुख्यसचिव कौन होगा इस पर सूबे के सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के लिए आपको बताते चलें 30 सितंबर को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। यदि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो वरीयता के आधार पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।

यदि एक बार फिर आईएएस राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें धामी सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।

वहीं अब उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस प्रश्न के उत्तर के लिए सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगी हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के स्तर पर भी अभी सेवा विस्तार के संबंध में किसी भी तरह के पत्राचार की खबर नहीं है। सेवा विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार के स्तर से लिया जाता है।

जानकारों का मानना है। राज्य सचिवालय से राधा रतूड़ी कोई यदि सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सबसे आगे होंगे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बर्द्धन जून 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *