
उत्तराखंड : सिस्टम की लापरवाही कहें या लोगों की जान जोखिम में डालने की मजबूरी,वो इसलिए क्योंकि मरीज को इलाज मुहैया कराने के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है यहां समझना यह जरूरी है की सरकारी सिस्टम बीमार है जिसको इलाज की जरूरत है या फिर सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ रखा है।
दरअसल मामला ऋषिकेश से सामने आ रहा है जहां पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए उफान पर आए नदी नालों को पार करके मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने पर मजबूर होना पड़ रहा है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण एक बीमार बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर बैठा कर नदी पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं .
वायरल वीडियो पौड़ी जनपद के यमकेश्वर का बताया जा रहा है जहां बनखंडी गांव में रहने वाली लगभग 70 वर्षी बैसाखी देवी तेज बुखार से ग्रस्त थी गांव में इलाज के बाद आराम नहीं हुआ तो मजबूरी में ग्रामीणों ने बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने का फैसला लिया भारी बारिश के दौरान ग्रामीण उफान पर आई बीन नदी में जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग को नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं इसके बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका ।
बुखंडी गांव के ग्राम प्रधान आनंद सिंह रावत और समाजसेवी सतेश्वर प्रसाद जोशी ने बताया लंबे समय से ग्रामीण मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे हैं और इसी के साथ नदी पर भी पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार ग्रामीण की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके चलते यमकेश्वर के लोगों को मजबूरी में अपनी जान हथेली में रखकर दुर्गम रास्तों को पार करना पड़ रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी