Ad

उत्तराखंड : संविदा कर्मचारी ने पिस्टल सटा के चला दी गोली,कोहराम मच गया

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी नाथ नगर में भेल के संविदा कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। जब पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चौधरी (38 वर्ष) पुत्र जसवंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। तीन खोखे कारतूस भी बरामद हुए। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विज्यंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *