
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवद्र्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी हैं।
दीपावली का यह पर्व सबके जीवन को प्रकाशमय करे
अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। दीपावली का यह पर्व सबके जीवन को प्रकाशमय करे।
उन्होंने देवभूमि की जनता को संबोधित करते हुए कहा आप सभी को दीपावली के इस पावन पर्व प्रकाशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ । भारतीय संस्कृति और सामाजिक सद्भावना के प्रतीक इस ज्योति पर्व पर माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। दीपावली के इस त्योहार पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, हम सभी इस दीपावली पर हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ” * एक भारत श्रेष्ठ भारत” के प्रण को साकार करें, और देवभूमि उत्तराखण्ड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना योगदान दें। एक बार आप सभी को पुनः दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दीपावली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।
मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताजा हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..
हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी_Video
नैनीताल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी उस्मान को राहत नहीं दी..
बनभूलपुरा कांड : हाईकोर्ट में मौकीन सैफी की जमानत मंजूर..
जनता अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी के बाद थमा मामला..