

उत्तराखंड ; अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान से बुरी तरह बौखलाए खनन माफियाओं ने अब व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वन विभाग की प्राइवेसी भंग करना शुरू कर दिया है आपको बता दें कि जनपद उधम सिंह नगर और जनपद नैनीताल में डीएफओ को प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत वन कर्मचारियों ने खनन माफिया के वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जिसके बाद बौखलाए खनन माफियाओं ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की फील्डिंग करनी शुरू कर दी है। व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकारियों के वाहनों के नंबर बताते हुए लोकेशन बताई जाती है कि अधिकारियों की गाड़ी कहां जा रही है कहां पहुंच चुकी है गाड़ी के अंदर कौन बैठा है।
अधिकारियों की पल-पल की अपडेट इन व्हाट्सएप ग्रुप में डाली जाती है और इन्हीं अपडेट के चलते वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों पर कई जानलेवा हमले भी हो चुके हैं। जिसको लेकर अब डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने व्हाट्सएप ग्रुप पर फील्डिंग करने वाले फील्डरों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।
फील्डिंग करने वाले लोगों की रेकी कर उन पर मुकदमा दर्ज करने की कवायत की जा रही है डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि पूर्व में भी हमारे द्वारा फील्डरों की मोटरसाइकिल जप्त कराई गई है और जल्द अब इन माफियाओं के गुर्गों पर मुकदमे पंजीकृत कराए जाएंगे
नोट ( खबर में ऑडियो फील्डरों की है जो अधिकारियों के वाहन बता रहे हैं )
विश्वस्थित सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अधिकारियों के वाहन चलाने वाले कुछ ड्राइवर अंदर की जानकारियां दे रहे हैं बाहर..



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने