

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक कई गाड़ियां गंगा में बहकर हर की पैड़ी पहुंच गई। नई-नई गाड़ियों को गंगा में बहता देख लोगों का जमावड़ा लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों अपने-अपने मोबाइल निकाल कर उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी।
इनमें कई बिल्कुल नई गाड़ी भी शामिल हैं। हरकी पैड़ी पर गंगा नहा रहे कई युवाओं ने गाड़ियों पर चढ़कर अटखेलियां की और उन्हें बाहर निकालने का नाकाम प्रयास भी किया।
इस दौरान कुछ गाड़ियां हरकी पैड़ी के आसपास पुल के नीचे फंस गई तो कुछ क्षतिग्रस्त होकर आगे बह गई। यह मामला श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गाड़ियां उत्तरी हरिद्वार के सुखी नदी पर बने रपटे से बहकर आई है। दरअसल कई बार पार्किंग के पैसे बचाने के लिए लोग नदी के रपटे पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जंगल से सूखी नदी में अचानक पानी आने के बाद गाड़ियां बह जाती हैं। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
शहर कोतवाली के एसएसआई सत्येंद्र बुटोला ने बताया कि गाड़ियां सूखी नदी के रखने पर खड़ी थी।जंगल से बारिश का पानी भाकर आने से यह गाड़ियां बह गई। जिनको रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

जनपद हरिद्वार में खड़खड़ी के पास अतिवृष्टि से बरसाती नाले के अचानक उफान पर आने पर पानी की चपेट में आकर कई वाहन बह कर गंगा नदी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र धस्माना के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा नदी में फंसी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम