उत्तराखंड : बारिश डाल सकती है वोटिंग में खलल,इन इलाकों में अलर्ट..


नैनीताल-बागेश्वर में अलर्ट
उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ से तक ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर बना हुआ है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर के समय भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पर्वतीय क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है जबकि देहरादून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून एवं टिहरी जनपदो में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।
राज्य के सभी जनपदो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के आसार है ।
वहीं, आज प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान है। ऐसे में मौसम मतदाताओं की परीक्षा भी ले सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। नैनीताल में बुधवार को हुई बारिश से 5 ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौरान होने की आशंका है। देहरादून सहित आसपास की क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और बौछारों के दौर होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video
घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani