Ad

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़े डकैती, महिलाओं को बंधक बनाकर की गई एक करोड़ की लूटपाट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्‍तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।

ADVERTISEMENTSAd

लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान

इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है। डोईवाला चौक में इनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं। डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूटी और वहां से चलते बने।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की पूर्व से जानकारी थी। जिसमें उन्हें शीशपाल अग्रवाल के दोपहर में किस समय वह घर पर खाना खाने आते हैं और घर पर कौन-कौन मौजूद रहता है यह भी पता था।

बदमाशों ने घर के अंदर लगभग एक घंटे तक अलमारी, लॉकर, डबल बेड के बॉक्स इत्यादि तमाम जगहों से नगदी और ज्वेलरी अपने कब्जे में ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *