उत्तराखंड : भाजपा का बागियों पर बड़ा एक्शन_आठ बाहर..


उत्तराखंड : भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने निकाय चुनाव में बागियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम पिथौरागढ़ और नगरपालिका गंगोलीहाट/बेरीनाग चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए 8 नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।
यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भट्ट की सहमति से जिला प्रभारी बलवंत सिंह मौर्याल के द्वारा लिया गया। निलंबित किए गए नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं:
आशा मेसोड़ा – नगरपालिका बेरीनाग
मालती देवी – नगरपालिका बेरीनाग
ललित पाठक – नगरपालिका गंगोलीहाट
जयश्री पाठक – नगरपालिका गंगोलीहाट
चन्द्रकला महर – नगर निगम पिथौरागढ़
प्रमिला बोहरा – नगर निगम पिथौरागढ़
उमा पाण्डे – नगर निगम पिथौरागढ़
गोविन्द सिंह महर (गोपू) – नगर निगम पिथौरागढ़
भा.ज.पा. पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के तहत की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..