Ad

उत्तराखंड : BJP आलाकमान जल्द ले सकता है फैसला, धामी कैबिनेट में मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बड़े फेरबदल की तैयारी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. राज्य में नई सरकार बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में यह पहला बदलाव होगा जिसमें मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदल सकते हैं या किसी विधायक को मंत्रालय दिया जा सकता है. किसे कौन-सा मंत्रालय दिया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन नई दिल्ली में बीजेपी (BJP) आलाकमान इस पर जल्द फैसला ले सकता है.

ADVERTISEMENTSAd

सीएम धामी से मांगी गई मंत्रियों की रिपोर्ट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बीजेपी हाईकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों को लेकर गोपनीय रिपोर्ट मांगी है. सीएम धामी भी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं. वह आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं. 2022 विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे फिर भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था. धामी ने 24 मार्च 2022 को उत्तराखंड के 12वें सीएम के रूप में शपथ ली थी.

ये हैं उत्तराखंड के मौजूदा मंत्री

वहीं, 29 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट की लिस्ट जारी हुई थी जिसमें सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य़ा, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा जैसे नाम शामिल किए गए थे. सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग, प्रेम चंद अग्रवाल के पास वित्त के साथ शहरी विकास व आवास, गणेश जोशी के पास कृषि मंत्रालय, धन सिंह रावत के पास शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है. सुबोध उनियाल वन, रेखा आर्य़ा बाल विकास मंत्रालय, चंदन राम दास समाज कल्याण और सौरभ बहुगुणा पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *