Ad

उत्तराखंड : बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक चलाई थी गोली.. सामने आया फायरिंग का यह वीडियो

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. घटनास्थल पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि बीते रविवार की शाम को लक्सर नगर निवासी व्यापारी सुनील बंसल के घर कई बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लक्सर की मेन बाजार चौकी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई.

ADVERTISEMENTSAd

बता दें लक्सर मेन बाजार चौकी में तैनात पंचम और राजेंद्र दोनों पुलिसकर्मी लक्सर ब्रिज पर चेकिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का इशारा किया. इससे पहले पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तभी बाइक सवारों ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दी. फायर झोंकते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

गोली लगते ही दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पास में ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *