

उत्तराखंड : जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा मोहन भट्ट पर बदमाश बाइक सवारों ने बाइक चढ़ा दी। दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए।
ऊधमसिंह नगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि आम नागरिक के साथ साथ अब बदमाश पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।ताजा मामला जनपद उधमसिंह नगर की सिडकुल चौकी क्षेत्र का है, जहां विगत देर रात सिडकुल चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से कुचलने का प्रयास किया।
इधर सिडकुल चौक में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को