

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में दांतों के डॉक्टर ने युवक कटी जीभ में टांके लगा दिए। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बरेली स्थित अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

नगर के गणेश मंदिर निवासी नवल कुशवाहा ने बताया कि 23 नवंबर को खाना खाते समय उसके बेटे नितिन कुशवाह की जीभ कट गई। इस पर वह किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जीभ में टांके लगाने की बात कही। उसके मना करने के बावजूद डॉक्टर ने जीभ के हिस्से को सुन्न कर टांके लगा दिए। दवा का असर खत्म होने पर युवक की जीभ में दर्द शुरू हुआ और खून बहने लगा।
नवल दोबारा अपने बेटे नितिन को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। उसने डॉक्टर से संपर्क किया तो संपर्क नहीं हो सका। बाद में वह अपने बेटे को लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल गया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। नवल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..