Ad

उत्तराखंड-अलर्ट : नैनीताल समेत इन जिलों में अगले तीन दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे , तो वहीं पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिन यानी 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल , पौड़ी , चंपावत , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने 6 अगस्त को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है जबकि 7 अगस्त को राज्य के चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्री विशेष ध्यान दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *