

उत्तराखंड : विवाह के पवित्र रिश्ते को दहेज की शक्ल में सौदेबाजी की बलि चढ़ाते लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे ऐसा ही एक और मामला सामने आया है उधम सिंह नगर के काशीपुर में दहेज लोभी ससुरालियों ने जयमाला की रसम के फौरन बाद 10 लाख रूपये की और डिमांड कर डाली। असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में राजपुर केसरिया ठाकुरद्वारा निवासी मानसी विश्नोई पुत्री राजीव विश्नोई ने बताया कि बीती 21 फरवरी 23 को उसकी शादी आवास विकास निवासी अमन विश्नोई के साथ सुनिश्चित हुई। विवाह स्थल पर जयमाला रस्म के उपरांत दुल्हे अमन विश्नोई, उसकी माता देवल विश्नोई, पिता सत्येन्द्र विश्नोई व उसके भाई साकेत ने दस लाख रूपये की मांग रखकर बारात वापस ले जाने की धमकी दी। काफी समझाने के उपरांत भी अमन व उसके परिवार वाले भड़क उठे उसे व उसके रिश्तेदारों के साथ गाली.गलौच व मारपीट पर उतारू होकर रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि विवाह में छह लाख लग्न पर कैश व चार लाख बैंक खाते में जमा कराए गये हैं। उक्त लोग 10 लाख रूपये की और मांग कर उसका व उसके परिवार का मानसिक शोषण कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा