

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में खनन वाहन से सड़क दुर्घटना होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लिया कड़ा फैसला लेते हुए प्रभारी समेत पूरे चौकी स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है एसएसपी के इस एक्शन से पूरे पुलिस प्रशासन पर हड़कंप मचा हुआ है इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के लिए बताते चलें मंगलवार को चौकी भिक्कमपुर क्षेत्रांतर्गत ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति व बच्चे की मृत्यु एवं एक बच्ची के घायल हो जाने की घटना की रिपोर्ट के आधार पर कड़ा कदम उठाते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा चौकी प्रभारी भिक्कमपुर समेत पूरी चौकी को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए साथ ही अरविंद रतूड़ी को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर बनाया गया है।

लाइन हाजिर अधि०/कर्मचारीगण का विवरण
Si अशोक रावत
1-C दीपक ममगाई
2-C अनिल
3-C राजेन्द्र
4-C सोबन
5-C मनोज
6-C ललित
7-C जगत



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा अभियान
Haldwani_ सब्जी कारोबार की आड़ में तस्करी, 64 लाख की स्मैक बरामद..Video
उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत