उत्तराखंड : शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कांग्रसी दिग्गजों ने फूंका चुनावी बिगुल.. हरदा ने परिवर्तन यात्रा का किया शुभारंभ, उमड़ा जन सैलाब

उत्तराखंड (खटीमा ) .
2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वही कांग्रेस पार्टी ने आज 70 विधानसभा खटीमा से उत्तराखंड राज्य आंदोलन में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। खटीमा से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ कांग्रेस पार्टी के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद है।
आज खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस मे गुटबाजी को दबाने का भी प्रयास किया है।
वही मीडिया से वार्ता करते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से साढ़े चार सालों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए आज से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह आज शहीदों की पावन भूमि खटीमा से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं साथ ही परिवर्तन यात्रा बीजेपी सरकार को भी प्रदेश में परिवर्तित करने का कार्य करेगी।
2022 के चुनाव में जुटी कांग्रेस पार्टी ने परिवर्तन यात्रा का खटीमा से किया शुभातरंभ। परिवर्तन यात्रा में कांग्रेसी नेताओं का लगा जमावड़ा। परिवर्तन यात्रा की जनसभा में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल को बताया विफल। परिवर्तन यात्रा से राज्य में परिवर्तन की चलेगी हवा।
परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व चारों कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहे। कांग्रेसी नेताओं द्वारा सर्वप्रथम सहित पार्क जाकर खटीमा के शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए उसके बाद रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस नेताओं द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया गया।
जनसभा में कांग्रेसी नेताओं द्वारा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार के साढे चार साल को भ्रष्टाचार व महंगाई को बढ़ावा देने वाली बताया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह ने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा नेतृत्व में साढे चार साल में प्रदेश को 3 मुख्यमंत्री दिए हैं जो उत्तराखंड की जनता का अपमान है। कांग्रेस सरकार परिवर्तन यात्रा कर राज्य में होने वाले परिवर्तन के प्रति जनता को जागरूक कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal