
उत्तराखंड के ऋषिकश में भारी बारिश के चलते घासीराम रपटे पर पानी उफान पर आ गया. पहाड़ो मे हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है, हरिद्वार-चीला मार्ग पर पड़ने वाले बरसाती नदी में अचानक पहाड़ों से मलबा और पानी के आने से एक थार गाड़ी नदी के बहाव में फंस गई, हालांकि सामान्य दिनों मे नदी में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। घटना लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र की है। बीते रोज दिल्ली निवासी खालिद महमूद अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था और इसी रास्ते से वापिस दिल्ली अपने थार वाहन से जा रहा था।
नदी के बहाव का अंदाजा न होने के चलते और थार जैसी गाड़ी लेकर वह नदी पार करने की कोशिश करने लगा कि तभी थार की हिम्मत जवाब दे गई… और गाड़ी नदी के बहाव में बहने लगी, सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को नदी के बहाव से बाहर निकाला, और कार सवार की जिंदगी को बचा लिया।
जिससे वाहन रपटे से आर पार नहीं जा सके, लेकिन एक युवक ने थार रपटे में उतार दी, लेकिन पानी के तेज बहाव में थार बह गई. जिससे युवक जान हलक में आ गई. गनीमत रही कि थार गाड़ी नहीं पलटी. जिससे उसकी जान बच पाई. फिलहाल, सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी है. जो पानी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि पहाड़ों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. जिससे गंगा का जलस्तर तो बढ़ ही रहा है वहीं बरसाती नाले भी उफान पर बह रहे हैं. ऐसे में आवाजाही जोखिम भरा हो गया है. घासीराम रपटे पर पानी का बहाव तेज देखा जा रहा है. बीन नदी में पानी आने पर पूरे यमकेश्वर प्रखंड का संपर्क कट जाता है. प्रशासन ने लोगों से बरसाती नालों का जलस्तर देखकर ही वाहन पानी में उतारने की अपील की है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..