

पंतनगर के विश्वविद्यालय परिसर की इंद्रा कॉलोनी में निवास कर रहे एक युवक ने बेरोजगारी के चलते फंदे पर झूल कर करी आत्महत्या। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला पुत्र स्व0 राजबली गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी देवरिया (यूपी) का है। मृतक युवक नौकरी के चलते पंतनगर विवि परिसर की इंद्रा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं।
स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद कुमार गुप्ता रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक निजी कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहता था।
शनिवार की देर रात उसकी पत्नी अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। पत्नी ये देख कर चीख पुकार करने लगी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनो ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थीं, इसलिए उसे वह लोग तत्काल रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक अपने पीछे पत्नी और 4 बच्चों को छोड़कर गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..
हल्द्वानी में प्री-SIR मैपिंग में तेज़ी,, मतदाता ध्यान दें_चेक करें लिस्ट..