

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगी सीमा पर हरिद्वार पुलिस की ओर से बदमाशों की धरपकड़ का अभियान जारी है। मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।


बता दें कि आजकल सहारनपुर के समीपवर्ती गांव में उत्तराखंड के बुग्गावाला व भगवानपुर पुलिस गौकशी को लेकर अभियान चला रही है। मंगलवार तड़के पुलिस को बदमाशों के वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं दूसरे को भी कांबिंग के दौरान गोली लगी है।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पहुंचे। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन बदमाश फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। हाल ही में रुड़की में हुई मुठभेड़ में फरार बदमाशों के तार भी इनसे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।वही एसएसपी हरिद्वार ने घटनास्थल पर जाकर लिया साथ ही अस्पताल आकर घायल बदमाश का हालचाल जाना। वही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

भगवानपुर और बुग्गवाला पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई साथ ही बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसके चलते जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गए। वही घायल बदमाशों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है जिन पर कई मुकदमे दर्ज है साथ ही एक हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों की तलाश चल रही है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अनुराग एकेडमी में दीप पर्व_बच्चों ने सजाई रंगोली…
ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी, 12 कर्मचारियों पर गिरी गाज_ नौकरी भी जा सकती है..haldwani
Uttrakhand : 14 लाख की लूट में शामिल बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार
उत्तराखंड_पड़ोसी की घिनौनी करतूत, पटाखे दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म…
Nainital_चीना पीक के जंगलों में कॉम्बिंग,लापता अर्णव की तलाश में सर्च जारी_Video