उत्तराखंड : यहां महाकाली नदी के उफान में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा .. बेटी की हुई मौत, बेटा लापता

उत्तराखण्ड : राज्य के लोहाघाट में भारत-नेपाल सीमा पर नगरुघाट में नाव पलटने से हादसा हो गया है। इस हादसे में एक लड़की मीना (उम्र 13) की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा संदीप (उम्र 8) लापता है। दोनों नेपाल के निवासी.
महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई
जानकारी के मुताबिक नगरुघाट में बुधवार देर शाम भारत की ओर से महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। नदी में बहे बच्चे की तलाश के लिए नेपाल प्रशासन के साथ भारत का प्रशासन, पुलिस और एसएसबी राहत-बचाव अभियान चला रही है
नेपाल में पूजा करके पंजाब जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि चकर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (40) निवासी ग्राम गोंडा नेपाल अपने परिवार के साथ नेपाल में पूजा करके पंजाब जा रहा था। तभी नदी पार करते वक्त ये हादसा हो गया। नाव में कुल 10 लोग सवार थेनेपाल पुलिस ने मीना का शव बरामद कर लिया।
चकर सिंह, इंदिरा देवी, सागर सहित नाविक जैसे-तैसे तैरकर सकुशल बाहर गए गए, जबकि चकर सिंह की बेटी मीना की डूबने से मौत हो गई और संदीप नदी की तेज धारा में बह गया। नेपाल पुलिस ने मीना का शव बरामद कर लिया है। संदीप की ढूंढ खोज जारी है।
सूचना मिलते ही एसडीएम केएन गोस्वामी दल-बल के साथ मौके की ओर रवाना हो गए। एसडीएम ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा में नदी में नाव चलाना अवैध है। नदी में चलने वाली नावों को रोकने के लिए पुलिस और एससबी को निर्देशित कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरुघाट में महाकाली नदी के तट से नेपाल की दूरी करीब 100 मीटर है। यहां नेपाली नागरिकों द्वारा नावों का संचालन कर यात्रियों को नेपाल से भारत और भारत से नेपाल के लिए महाकाली नदी पार कराई जाती है। जिसके एवज में प्रति व्यक्ति करीब 50 रुपये लिए जाते हैं। दिन भर में नाव संचालकों द्वारा कई चक्कर लगाए जाते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस