

बदरीनाथ धाम में शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4 जी टावर के उद्घाटन के साथ 4 -जी सेवा शुरू हो गयी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया. इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे. रिलायंस जियो की पूरी टीम और देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा जियो टावर के उद्घाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में श्री बदरीनाथ धाम और देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4 जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि रिलायंस जिओ 4-जी सेवा शुरू करने वाला पहला आपरेटर बन गया है. 4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है.
डिजिटल इंडिया का विजन साकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है. बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईनें उपलब्ध करायी गयी है. यात्रा साल 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4 -जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है. जिससे चारधाम यात्रियों और श्री हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है. उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5- जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आएगा.
रिलायंस 4 जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में रिलायंस 4 -जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है.
रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 4-जी कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है. इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से रिलायंस 4 जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी. रिलायंस जियो उत्तराखंड के सीईओ गौरव आनंद ने उद्घाटन समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों और रिलायंस टीम का आभार जताया.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ