

उत्तराखंड के किच्छा में राजस्थान के मंत्री के भाई की फ़ूड फैक्ट्री और घर में आयकर विभाग के छापे को 30 घंटे होने को हैं। आयकर विभाग की टीम कोई भी जरूरी जानकारी को छोड़ने को तैयार नहीं है।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फ़ूड फैक्ट्री में बुधवार सवेरे लगभग 6 बजे आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आयकर विभाग की टीम के साथ इस दौरान कई टेक्निकल टीमें भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि विजय यादव के ठिकानों से बड़ी मात्रा में जेवरात और नगदी मिल सकती है। केंद्रीय आयकर विभाग की टीम बुधवार सवेरे कई गाड़ियों में सवार होकर अचानक यादव परिवार के ठिकानों पर पहुंची।
इसके बाद अलग अलग विशेषज्ञों ने मोर्चा संभाल लिया और संपत्ति की जांच शुरू कर दी। टीम ने विजय यादव की फैक्ट्री और घर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मीडिया को भी पूरे मामले से दूर रखा गया है।
दरअसल राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के उत्तराखंड के सगे भाई विजय यादव के किच्छा में बने आवास और प्रतिष्ठान पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी हुई है। लगभग 30 घण्टे चली इस छापेमारी में आयकर विभाग को अहम जानकारियां और अवैध संपत्ति मिलने के आसार दिख रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal