उत्तराखंड : इंडियन आर्मी को मिले 288 जांबाज़ अफसर, UP ने मारी बाज़ी


भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 288 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही 10 मित्र देशों के 89 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। दक्षिण पश्चिम कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने परेड की सलामी ली।
आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक जोशी भी मौजूद रहे। यूपी से सर्वाधिक 50 कैडेट्स पास आउट हुए हैं। परेड के बाद अंतिम पग पार करते हुए हेलीकॉप्टर से पासआउट जेंटलमैन कैडेट पर फूल बरसाए गए।
इन्हें मिला अवॉर्ड स्कॉर्ड ऑफ ऑनर- मौसम वत्स
गोल्ड मेडल- नीरज सिंह पपोला बांग्लादेश मेडल – तेनजिन नागियान
यूपी ने फिर मारी बाजी, सर्वाधिक कैडेट्स हुए पासआउट आईएमए में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में यूपी से सबसे ज्यादा 50 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड के 33 युवा भारतीय सेना में अफसर बने हैं। 319 भारतीय और 68 विदेशी कैडेट अपने देशों की सेना में अफसर बन हैं। उत्तर प्रदेश से 50, उत्तराखंड से 33, बिहार से 28, हरियाणा से 25, महाराष्ट्र से 221
पंजाब से 21, राजस्थान से 20, दिल्ली से 15, हिमाचल प्रदेश से 13, केरल से नौ, मध्य प्रदेश से आठ, तेलंगाना और जम्मू एंड कश्मीर से छह-छह, तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच, कर्नाटक से चार, आंध्र प्रदेश, ओडिसा और त्रिपुरा से दो-दो, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, मणिपुर, सिक्कम, झारखंड से एक-एक, नेपाल मूल (भारतीय सेना) से छह युवा भारतीय सेना में अफसर बने हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल