Ad

उत्तराखंड : यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगो की हुई मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंहनगर : दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बरेली जिले के बहेङी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तराखंड पीएसी 31वाहिनीं के मेस कर्मी सहित दो लोगो की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


पुलिस के मुताबिक अनिल कलौनी ( 29) वर्ष पुत्र चंद्रशेखर कालोनी निवासी खटीमा 31 वाहिनीं पीएसी में मेस कर्मी था। शुक्रवार की रात वह एनएच 74 सितारगंज मार्ग पर सिरसा चौकी कोतवाली बहेड़ी जनपद बरेली अंतर्गत मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। उसके साथ दुर्योधन (35) पुत्र शोभन सिंह निवासी नानकमत्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों काफी देर तक वहां सड़क किनारे पड़े रहे।

किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने की संभावना व्यक्त की जा रही है।सिरसा चौकी पुलिस की सूचना पर रात्रि लगभग 2 बजे आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, वहीं दुर्योधन को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसने शनिवार सुबह हल्द्वानी में दम तोड़ दिया।


पुलिस ने अनिल का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही दुर्योधन के पोस्टमार्टम की कार्यवाही हल्द्वानी में की जा रही है।अनिल की दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने पर आसिटेंट कमांडेंट पीएसी 31 वाहिनी राजेन्द्र कोश्यारी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंंच जानकारी ली

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *