खनन कार्रवाई पर बवाल, माफी के बाद थमा मामला..

ख़बर शेयर करें

नीरज तिवारी ने कहा जनता के अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं करेंगे

कालाढूँगी विधानसभा के लामाचौड़ क्षेत्र में खनन विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि खनन विभाग के ठेकेदारों ने बिना स्पष्ट अनुमति एक स्टॉक पर छापेमारी का प्रयास किया और स्थानीय लोगों के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज तिवारी ने संबंधित ठेकेदार के इंचार्ज से कार्रवाई का स्पष्ट आधार पूछा और यदि प्रक्रिया में त्रुटि हुई हो तो सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने की मांग की।

हालांकि शुरुआत में संबंधित पक्ष अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीरज तिवारी ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से चर्चा कर संभावित जनआंदोलन के लिए समर्थन प्राप्त किया।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला खनन अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप के बाद संबंधित व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की, जिसके बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया।

नीरज तिवारी ने स्पष्ट कहा कि “उत्तराखंड के सम्मानित नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक कार्रवाई कानूनसम्मत, पारदर्शी और सम्मानजनक होनी चाहिए।”

उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए समय पर सहयोग और समर्थन देने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश और अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *