नैनीताल : बृहस्पति धाम मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के घुसने से हंगामा..Video


महिलाओं के लिए वर्जित ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बृहस्पति धाम मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के घुसने से हंगामा। ग्रामीणों ने परंपरा तोड भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
नैनीताल जिले में ओखलकांडा के पवित्र देवगुरु बृहस्पति धाम में महिलाओं का प्रवेश सदियों से प्रतिबंधित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की उमा भारती और देवगुरु बृहस्पति को धाम पहुंचे और उन्होंने परंपराओं और मान्यताओं को दरकिनार कर मंदिर में प्रवेश कर लिया।उमा भारती ने तो मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना तक की। ग्रामीणों के अनुसार धाम में महिलाओं के प्रवेश पर कालखंड से रोक होने के बावजूद बृहस्पतिवार को उमा भारती के प्रवेश और पूजा-अर्चना से स्थानीय लोगों अनहोनी को लेकर आशंकित हैं।
समाजसेवी मदन नौलिया ने कहा कि धाम में कालखंड से महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद से ही लोगों में तरह तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। नौलिया ने कहा कि जो मान्यता पूर्व से चले आ रही है उस मान्यता को राजनीतिक लोगों ने उमा भारती तक नहीं पहुंचाया। ये कदम मंदिर की मार्यादा, आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ करना है।
उमा भारती के मंदिर में प्रवेश करने संबंधित फोटो सोशल मीडिया में जारी होने के साथ ही लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर में चली आ रही मान्यता को चलाए रखने को कहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video