UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है


हल्द्वानी। सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को संगम मैरिज पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में UGC के नए नियमों के विरोध में सैकड़ों लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हॉल खचाखच भरा रहा और लोगों ने एक स्वर में UGC के नियम को वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य आनंद स्वरूप जी महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा – “UGC का यह नया फरमान शिक्षा में समानता नहीं, बल्कि सवर्णों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र है। विश्वविद्यालय ज्ञान का केंद्र होते हैं, जातीय प्रताड़ना का अड्डा नहीं।” उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में जिस तरह इस कार्यक्रम को फेल करने के लिए वेंकट हॉल स्वामी को डराकर कार्यक्रम बंद करने की धमकी दी गई तथा सवर्ण शक्ति संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट पर दबाव बनाया गया, वह बहुत निंदनीय है।
सवर्ण शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भुवन भट्ट ने हुंकार भरते हुए कहा – “बहुत हो गया मौन। अब सवर्ण समाज जाग गया है। UGC का नियम एकतरफा है। 2027 में सवर्णों का संकल्प एक ही है – जो हमारे हक की बात नहीं बोलेगा, जो UGC पर मौन रहेगा, जनता उसे सबक सिखाएगी। सवर्णों ने न दबना सीखा है न झुकना, एक आवाज दबाओगे तो हजारों-लाखों आवाजें गूंजेंगी।”
कार्यक्रम में विशाल शर्मा ने कहा कि यह नियम कॉलेजों में छात्रों के बीच नफरत की दीवार खड़ा करेगा। हम वेद-मंत्र भी जानते हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ना भी जानते हैं, ये लड़ाई अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।
पूर्व मंत्री प्रकाश हरबोला ने कहा कि शिक्षा में सबको बराबर हक मिलना चाहिए, किसी एक वर्ग को निशाना बनाना गलत है।
योग गुरु मुकेश रघुवंशी ने कहा कि सनातन संस्कृति सबको जोड़ती है, तोड़ने वाले नियम नहीं चलेंगे।
वहीं तेज सिंह कार्की ने कहा कि सरकारें सवर्णों की अनदेखी कर रही हैं, अब सड़कों पर उतरना पड़ेगा। जातियों में मत बांटो, हमें हिंदू वोट बैंक मत समझो, अगर हम संगठित हो गए तो 2027 का चुनाव भारी पड़ेगा।
कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि UGC का यह नियम तत्काल वापस लिया जाए, नहीं तो संगठन पूरे उत्तराखंड में उग्र आंदोलन करेगा।
कार्यक्रम में तरुण वानखेड़े, अमित चौहान, संजय बिष्ट, भुवन पांडे, हरीश रावत, सीमा बत्रा, दीप्ति गुररानी, प्रभा खनका, किरण बोरा, अलका वार्ष्णेय, लीला भंडारी, प्रियंका वार्ष्णेय, तृप्ति वार्ष्णेय, रश्मि शर्मा, आंसू राठौर, ममता आहूजा, दीपक जोशी, गिरीश पाठक, काजल खत्री, अम्बा दत्त भट्ट, बालम जोशी आदि मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड क्रिकेट में 22 करोड़ के गबन का मामला गरमाया,HC ने CBI से मांगी सीलबंद रिपोर्ट
फायरिंग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था के सवाल पर मामला बना PIL
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंचीधाम की सड़कें जाम
Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..
नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..