

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है जिसमें एक ही परिवार के 6 सदस्यों की आग में जलकर मौत हो गई है प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर जिलाधिकारी और एएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंनें हादसे के बारे में जानकारी ली। वहीं छह शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत पर मातम पसर गया है
आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, हादसे से पूरे इलाके का मौहाल गमगीन
यूपी के कुशीनगर जनपद के रामकोला थाने के उर्दहा गांव में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में महिला और उसके 5 बच्चे शामिल हैं।
बुधवार देर रात हुए इस हादसे से पूरे इलाके का मौहाल गमगीन हो गया. घटना के वक्त पिता नवमी घर के बाहर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने 5 बच्चों को लेकर घर के अंदर सो रही थी. सोते समय आग लगने से संगीता और उसके 5 बच्चे घर के अंदर फंस गए, जिससे सभी की मौत हो गई।
मृतको मे संगीता उम्र 38 वर्ष उसके बच्चे 10 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय लक्ष्मीना, 3 वर्षीय रीता, 2 वर्षीय गीता और 1 वर्षीय बाबू की जलकर मौत हो गई।
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 में नौमी नामक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगने से परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
आग लगने की घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत का मामला,प्रत्येक मृतकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपए मुआवजा देने की जिलाधिकारी ने की घोषणा,मरने वालों में 5 बच्चे व 1 महिला शामिल,देर रात जिंदा जलने से मां व बच्चों की हुई मौत,कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 बापूनगर की घटना ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री