UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने कमलुवागांजा मेहता स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को जंक फूड के नुकसान बताते हुए स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में संतुलित आहार, गर्भावस्था और धात्री महिलाओं के पोषण, बच्चों के खान-पान, एनीमिया, टीकाकरण, स्वच्छ पानी, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे जरूरी विषयों पर जानकारी दी गई। महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन और स्वास्थ्य संबंधी पेम्फ्लेट, जबकि बच्चों को शिक्षाप्रद पोस्टर व खेल सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की निदेशक प्रो. मंजरी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। गृह विज्ञान विभाग की टीम ने कहा कि स्वस्थ समाज की शुरुआत घर और समुदाय से होती है, इसलिए महिलाओं और बच्चों को सही पोषण की जानकारी देना बेहद जरूरी है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *