केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस तारीख़ को आएंगे उत्तराखण्ड..जानिये ये है ख़ास वजह

राज्य में होने वाले आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को एक बार फिर से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं इस बार उनका मकसद उत्तराखंड में चुनावी रणनीतियों को तेज करना होग साथ ही पार्टी में क्या कुछ चल रहा है उन तमाम मुद्दों पर भी अमित शाह चर्चा करेंगे ऐसे में देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे।
इस दौरान वह प्रदेश के सभी भाजपा पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे,
विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से जुटेगी। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाह के कार्यक्रम को लेकर मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल थे।धर्मपुर विधानसभा में होगी जनसभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा धर्मपुर विधानसभा में होगी। पहले जनसभा रायपुर विधानसभा में होने की चर्चा थी, लेकिन अब जनसभा बन्नू स्कूल मैदान में होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस