

उत्तराखंड : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। खबर है कि इस दौरान अमित शाह सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।इसके लिए राज्य का सहकारिता विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारियां हो रही है। केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ये दिशा निर्देश कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों को लेकर दिए गए हैं।
उत्तराखंड की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनका शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से ऑनलाइन करेंगे। इस योजना की खास बात ये है कि प्रदेश के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी होगा।
शुभारंभ का काम भी अमित शाह द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। एक और खास बात ये है कि कार्यक्रम के दौरान दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त