Ad

UKSSSC पेपर लीक मामले में सरगना का राइट हैंड सम्पन्न राव यहां से अरेस्ट, 34वीं गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तर की कराई गई भर्ती में पेपर लीक के मामले में अब तक स्पेशल टास्क फोर्स ने 34 लोग गिरफ्तार कर दिए हैं और 92 लाख रुपया कैश बरामद किया है। एसटीएफ ने आज जिस 34 वे आरोपी को पकड़ा है वह संपन्न राव है जिसे गोमती नगर लखनऊ से पकड़ा गया है।

ADVERTISEMENTSAd

यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामला:अब तक 34 गिरफ्तार

पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुके साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया,दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हरद्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *