UCC – भ्रामक जानकारी फैलाने पर होगी सख़्त कार्रवाई..


उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक और गलत जानकारी पर कड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि UCC के तहत विवाह या अन्य पंजीकरण का राज्य के निवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल) से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि UCC के तहत विवाह पंजीकरण कराने से बाहरी लोगों को उत्तराखंड का डोमिसाइल मिल जाएगा, जो पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।
गृह विभाग ने कहा कि UCC में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो विवाह या अन्य पंजीकरण के आधार पर किसी व्यक्ति को उत्तराखंड का निवास प्रमाणपत्र प्रदान करे। ऐसी झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें। यदि किसी को UCC से संबंधित किसी प्रावधान पर संदेह या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, तो वे गृह विभाग, उत्तराखंड सरकार से आधिकारिक माध्यमों पर संपर्क कर सकते हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..
हल्द्वानी में प्री-SIR मैपिंग में तेज़ी,, मतदाता ध्यान दें_चेक करें लिस्ट..