Ad

उत्तराखंड : सिरौता में नहाने के दौरान बड़ा हादसा,गहरे पानी में डूबे दो युवकों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : दोस्तों के साथ सिरौता नदी में नहाने गये युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में नदी में डूबे दो युवकों की मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार की दोपहर नदी पर नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों के दोस्तों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया।

लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।

वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page