उत्तराखंड : गदेरे में नहाने के दौरान हादसा, दो की मौत..

उत्तराखंड : पांच दोस्तों के साथ गदेरे में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई दोनों के ही शव बरामद कर लिए गए हैं।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार चमोली में पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने के दौरान बहने से किशोर दिव्यांशु (14) और गौरव (15) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और उनकी तलाश की, जिसमें उनके शव मिले।
थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार शाम को नगर क्षेत्र के पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और पांचों बहने लगे।
किसी प्रकार तीन अपने को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो किशोर बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। कुछ दूरी पर दोनों के शव मिल गए।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला