बारिश के पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत


उत्तराखंड : एक बेहद दर्दनाक हादसे में 5 से 6 साल के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
काशीपुर में गंगे बाबा रोड स्थित एक नर्सरी के पीछे बारिश के पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र करीब पांच से छह वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक बड़े गुरुद्वारे के पास स्थित खाली प्लॉट में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान देव और मयंक नाम के दोनों बच्चे खेलते-खेलते पानी में उतर गए और गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं देने पर स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन, नगर निगम और संबंधित प्लॉट स्वामियों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मांग की कि बारिश के दौरान जलभराव वाले खाली प्लॉटों की घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य किए जाएं।
साथ ही लंबे समय से जलभराव वाले असुरक्षित प्लॉटों के स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में शह और मात का खेल शुरू…
दिनेश आर्य को राज्यसभा का टिकट उत्तराखंड के जनमानस का सम्मान_ महेन्द्र नागर
कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video