हल्द्वानी में दो बाइकों की भिड़ंत,फर्नीचर कारोबारी की मौत_रिश्तेदार गंभीर घायल


हल्द्वानी –
काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार इलाके में मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में फर्नीचर कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के उजाला नगर निवासी असलम सैफी की खेड़ा, गौलापार में फर्नीचर की दुकान थी। मंगलवार देर शाम असलम अपने रिश्ते के भाई नासिर के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि उनका हेलमेट दुकान में ही रह गया है। वे वापस लौट रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। नासिर की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
वहीं, दूसरी बाइक का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। खेड़ा चौकी प्रभारी रवीन्द्र राणा ने बताया कि असलम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी कार्रवाई बुधवार को की जाएगी। फरार बाइक सवार की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
गौरतलब है कि पिछले दस दिनों में गौलापार क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत का यह तीसरा हादसा है। इन दुर्घटनाओं में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता और प्रशासन के प्रति नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update