भारी बर्फ़बारी में फंसे..सीएम रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

रुद्रप्रयाग केदारनाथ 16.11. 2020 GKM NEWS आज होना है बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होना है.. , उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं केदारनाथ धाम में मौजूद सुबह से ही हो रही है केदारनाथ धाम में बर्फबारी.बर्फबारी से बढ़ी धाम में ठंड, दोनों मुख्यमंत्री नहीं जा पाए बद्रीनाथभारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में हेली सेवा ही हुई बंद

भारी बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ में फंस गए हैं। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि योगी और रावत रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जहां दोनों सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बर्फबारी का भी लुत्फ उठाया।

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खराब मौसम के कारण अभी मुख्यमंत्री केदारनाथ में ही रुके हुए हैं। मौसम में सुधार होते ही बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

भाई दूज पर केदारनाथ धाम के गर्भगृह के कपाट बर्फबारी के बीच आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बाहरी कपाट बंद करने व डोली प्रस्थान में देरी हुई। ये कपाट 8.30 बजे बंद किए गए।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्यमंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा केदारनाथ जी का आदेश आया तो मैं उनके श्रीचरणों के दर्शनों को पहुंच गया हूं।
कहा कि मैं, जब भी नियमित पूजा में बैठता था तो केदारनाथ धाम मुझे दिखाई देता था और दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड शासन से मुझे केदारनाथ धाम आने का न्यौता भी मिला।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal