उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत


उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हो गया है इस दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। टिहरी गढ़वाल में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास 10 लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है यह हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ, जब वाहन नैल क्षेत्र से गुजर रहा था। अचानक पिकअप बेकाबू हुई और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राहत-बचाव में जुटी टीमें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और खतरनाक इलाके के बावजूद राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाया गया।
घायलों में अंकित (35) और उत्तम कुमार (30)को गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान बाकी
हादसे में जान गंवाने वाले 8 लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।
सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं और बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता